22 November 2018 Current Affairs 22 नवम्बर 2018 करंट अफेयर्स|Current Affairs in hindi|Today Current



Downlode In Pdf
22 November Current Affairs




1. किस देश ने 59वें सुब्रत कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट (जूनियर) जीता?
Aभारत
Bबांग्लादेश
Cअफगानिस्तान
Dनेपाल

सही जवाब :(B)
बांग्लादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने 20 नवंबर को अफगानिस्तान के अमीनी स्कूल को 1-0 से हराकर 59वें सुब्रत कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
2. 20 नवंबर को भारत और विश्व बैंक ने निम्नलिखित में से किस राज्य के लिए बिजली प्रदान करने के लिए 310 मिलियन एमएन ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
Aउत्तर प्रदेश
Bझारखंड
Cओडिशा
Dबिहार

सही जवाब :(B)
केंद्र सरकार और विश्व बैंक ने 20 नवंबर 2018 को नई दिल्‍ली में झारखंड विद्युत प्रणाली सुधार परियोजना के लिए 310 मिलियन डॉलर के ऋण समझौता पर हस्ताक्षर किया।
3. निम्नलिखित में से किस राज्य में 7वां अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन किया गया?
Aत्रिपुरा
Bअसम
Cमणिपुर
Dमेघालय

सही जवाब :(A)
भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय ने 22-24 नवंबर, 2018 के दौरान त्रिपुरा के अगरतला में ‘अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटन मार्ट’ का आयोजन किया।
4. 'रेडियो कश्मीर - टाइम्स ऑफ पीस एंड वॉर' किताब किसने लिखी है?
Aशेख अब्दुल्ला
Bजितेंद्र सिंह
Cडॉ राजेश भट्ट
Dडॉ सुरेश त्यागी

सही जवाब :(C)
पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री, कार्मिक, लोकशिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने 20 नवंबर को नई दिल्‍ली में डॉ. राजेश भट्ट द्वारा लिखित ‘रेडियो कश्‍मीर- इन टाइम्‍स ऑफ पीस एंड वॉर’ (रेडियो कश्‍मीर-शांति एवं युद्ध काल में) नामक पुस्‍तक का विमोचन किया।
5. नवंबर 2018 में अमेरिका ने निम्नलिखित में से किस देश को दी जाने वाली 1.6 अरब डॉलर की सहायता निलंबित कर दी?
Aपाकिस्तान
Bअफगानिस्तान
Cतुर्की
Dसऊदी अरब

सही जवाब :(A)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता राशि पर रोक लगा दी है। यह राशि 1.66 अरब डॉलर थी।
6. ''सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवासन के लिए वैश्विक कॉम्पैक्ट" किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा बनाई गई है?
Aसंयुक्त राष्ट्र
Bविश्व बैंक
Cविश्व व्यापार संघटन
Dयूरोपीय संघ

सही जवाब :(A)

7. संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ किस दक्षिणी गोलार्द्ध देश ने 'संयुक्त राष्ट्र प्रवासन संधि' को खारिज कर दिया?
Aऑस्ट्रेलिया
Bब्राजील
Cइंडोनेशिया
Dपेरू

सही जवाब :(A)
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 21 नवंबर को घोषणा की है कि वह संयुक्त राष्ट्र के प्रवासन समझौते को अस्वीकार कर देगा, बता दें कि इस समझौते की पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका और कई यूरोपीय देशों द्वारा निंदा की गई थी।

8. भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ ग्रिगोरोविच-क्लास 'परियोजना 1135.6' फ्रिगेट बनाने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए?
Aरूस
Bसंयुक्त राज्य अमेरिका
Cइसराइल
Dजर्मनी

सही जवाब :(A)
गोवा में 2 सीक्रेट फ्रिगेट बनाने के लिए भारत और रूस ने 500 मिलियन डॉलर का अनुबंध किया है। यह अनुबंध 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस अनुबंध के तहत भारत रूस के साथ 2 ग्रिगोरोविच-क्लास 'परियोजना 1135.6' फ्रिगेट बनाएगा।

No comments:

Post a Comment